मूंगफली के सेवन से होने वाले फायदे

मूंगफली के सेवन से होने वाले फायदे...

आयुर्वेद एवं साइंस के अनुसार मूंगफली हमारे शरीर के लिए बहुत ही आवश्यक है एवं फायदेमंद है इसके सेवन से हमारे शरीर में आवश्यक सभी पोषक तत्वों की पूर्ति होती है।

आज हम आपको बताएंगे मूंगफली के सेवन से हमारे शरीर को क्या-क्या फायदे होते हैं।

1. मूंगफली में प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत माना जाता है। 100 ग्राम मूंगफली में 30 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।
प्रोटीन हमारे शरीर के विकास में सहायक है एवं शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है।

2. मूंगफली में विटामिन b3 पाया जाता है जोकि दिमाग को तेज करता है। और याददाश्त को बढ़ाता है। इसके सेवन से दिमाग स्वस्थ और एक्टिव होने लगता है।

3. अक्सर देखा जाता है कि युवावस्था में बाल सफेद होने लगते हैं । मूंगफली का सेवन करते रहने से विटामिन b3 की प्रचुर मात्रा शरीर में पाई जाती है जिससे बाल जल्दी सफेद नहीं होते हैं।

4. मूंगफली में आवश्यक तत्व आयरन कैल्शियम जिंक पोटेशियम प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो कि शरीर के लिए बहुत ही आवश्यक है।

5. विटामिन ई , मूंगफली में प्रोटीन और विटामिन बी के साथ साथ विटामिन ई भी पाया जाता है । जिससे त्वचा रूखी नहीं होती है शरीर में चमक बनी रहती है।

6. मूंगफली में फाइबर की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है इसके सेवन से जल्दी भूख नहीं लगती है और शरीर को ज्यादा देर तक एनर्जी बनी रहती है।

7. बच्चों के बढ़ते हुए विकास के लिए मूंगफली का सेवन बहुत आवश्यक होता है इसके सेवन करने से बच्चों की लंबाई बढ़ती है और हड्डियां मजबूत होती हैं।

8. मूंगफली में एक खास विटामिन एच पाया जाता है जिससे नाखून ,बाल,स्किन को साफ और स्वस्थ बनाते हैं।

शिवेन्द्र सोनी
Be positive and believe in yourself

Comments

Popular posts from this blog

संतरा खाने के फायदे

अगर आप तेजी से ग्रोथ चाहते हैं तो...

अंकुरित देसी चना खाने के फायदे